12 जुलाई को रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें 700 ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और परमाणु-सक्षम बमवर्षक तैनात किए गए. ल्वीव, लुत्स्क और चेर्निवत्सी जैसे शहर निशाने पर रहे. हमले ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.
-
न्यूज12 Jul, 202505:15 PM700 ड्रोन, 10 बॉम्बर और मिसाइलों से रूस ने यूक्रेन पर बोला सबसे बड़ा हमला, अमेरिका के हथियारों को बनाया निशाना
-
न्यूज12 Jul, 202504:31 PMसमंदर के रास्ते चीन से आया 1 लाख किलो 'बारूद', वक्त रहते DRI ने टाल दी तबाही… 3 पोर्ट उड़ाने साजिश नाकाम
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने "ऑपरेशन फायर ट्रेल" के तहत चीन से अवैध रूप से लाए गए करीब 35 करोड़ रुपये के 100 मीट्रिक टन पटाखे जब्त किए हैं. ये पटाखे सात कंटेनरों में छिपाकर न्हावा शेवा, मुंद्रा पोर्ट और कांडला SEZ में लाए गए थे. तस्करों ने इन्हें मिनी डेकोरेटिव प्लांट्स, कृत्रिम फूल और प्लास्टिक मैट्स के रूप में घोषित किया था.
-
न्यूज12 Jul, 202503:48 PMदिल्ली से हावड़ा तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 350KM की होगी रफ्तार... पटना पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 4 घंटे; जानिए कहां-कहां होगा स्टॉपेज
भारतीय रेलवे एक नई रफ्तार की ओर बढ़ चुकी है. अब बुलेट ट्रेन सिर्फ मुंबई और अहमदाबाद के बीच ही नहीं, बल्कि दिल्ली से हावड़ा तक भी दौड़ती नजर आएगी. 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह ट्रेन दिल्ली से पटना का सफर महज चार घंटे में पूरा करेगी, जो अब तक 12 से 15 घंटे में होता था. इस रूट पर कुल 9 बड़े स्टेशन होंगे. जिनमें दिल्ली, आगरा कैंट, कानपुर सेंट्रल, अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, पटना, आसनसोल और हावड़ा शामिल हैं. यह रूट धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगा और पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं.
-
न्यूज12 Jul, 202501:45 PM'जो सेक्सुअल एनर्जी से कमाती हैं, मुझे उन पर गर्व है...', इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने फिर दिया बेतुका बयान
यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा उर्फ़ 'The Rebel Kid' एक बार फिर विवादों में हैं. ज़ूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो महिलाएं अपनी सेक्सुअल एनर्जी से पैसा कमा रही हैं, वो समझदार हैं और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए. साथ ही उन्होंने पुरुषों को ‘बेवकूफ’ बताते हुए कहा कि अगर वो पैसा खर्च कर रहे हैं, तो महिलाएं उसका फायदा क्यों न उठाएं. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर बवाल बन गया और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
-
न्यूज12 Jul, 202512:54 PMछांगुर बाबा के ठिकाने से मिली ऐसी किताब जिसे देख ठनका ATS का माथा, जानें 'शिजर-ए-तैयबा' में आखिर क्या लिखा
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में छांगुर पीर बाबा के ठिकाने से ‘शिजर-ए-तैयबा’ नाम की संदिग्ध किताब बरामद हुई है. एटीएस का दावा है कि यह किताब लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण का वैचारिक हथियार थी. बताया जा रहा है कि खुद छांगुर बाबा ने इस किताब को छपवाया था और इसका उद्देश्य इस्लाम के नाम पर युवाओं का ब्रेनवॉश करना था. विशेष रूप से मुस्लिम युवकों को यह निर्देश दिए जा रहे थे कि वे किस प्रकार हिंदू युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण की ओर ले जाएं.
-
न्यूज12 Jul, 202511:19 AMअहमदाबाद विमान हादसा: जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा... दोनों इंजन बंद होने की वजह आई सामने, किसने की थी कटऑफ स्विच से छेड़छाड़?
12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि विमान के दोनों इंजनों में ईंधन सप्लाई स्विच कटऑफ की स्थिति में चला गया, जिसके चलते दोनों इंजन अचानक बंद हो गए और विमान हवा में नहीं टिक सका. अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर ईंधन सप्लाई के स्विच को किसने छुआ?
-
Advertisement
-
न्यूज12 Jul, 202508:43 AM'मातृभाषा मां की तरह तो हिंदी हमारी दादी...', भाषा विवाद पर बोले पवन कल्याण, अब्दुल कलाम का दिया उदाहरण
हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित जीएमसी बालयोगी स्टेडियम में उस वक्त तालियों की गूंज सुनाई दी जब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने राज्य भाषा विभाग के स्वर्ण जयंती समारोह में हिंदी भाषा को लेकर बड़ा और भावनात्मक बयान दिया. पवन कल्याण ने अपने संबोधन में भाषा के नाम पर फैले संकीर्णता को चुनौती दी. उन्होंने कहा कि हम जब विदेश जाते हैं तो वहां की भाषाएं सीखने में हमें कोई संकोच नहीं होता. अंग्रेज़ी बोलने में हम सहज रहते हैं, लेकिन हिंदी के नाम पर हमारे भीतर एक असहजता क्यों आ जाती है?
-
न्यूज12 Jul, 202508:11 AM'तुमने इंजन फ्यूल क्यों बंद किया...', पायलटों की बातचीत ने खोले अहमदाबाद विमान हादसे के राज, जांच रिपोर्ट आई सामने
12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गई. भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन ऊंचाई पर पहुंचते ही दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच अचानक 'RUN' से 'CUTOFF' हो गए, जिससे इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया और पावर खत्म होते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
-
न्यूज11 Jul, 202505:52 PMरेल नेटवर्क से जुड़ी मिजोरम की राजधानी आइजोल, PM मोदी जल्द करेंगे बइरबी-सैरांग लाइन का उद्घाटन, जानें प्रोजेक्ट की खास बातें
देश की आज़ादी के करीब 78 साल बाद मिजोरम पहली बार राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से पूरी तरह जुड़ गया है. बैराबी से सैरांग तक 51.38 किमी लंबी ब्रॉड गेज लाइन के निर्माण ने राज्य को सीधी रेल सेवा से जोड़ दिया है. जो भारी वर्षा और सीमित कार्य अवधि जैसी चुनौतियों के बावजूद भारतीय रेलवे ने इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.
-
न्यूज11 Jul, 202503:32 PM'जहां मुसलमान ज़्यादा, वहां न जाएं....' क्यों बंगालियों को कश्मीर से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं सुवेंदु अधिकारी?
इन दिनों जम्मू-कश्मीर की सियासत उस वक्त चर्चा में आ गई जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान ममता बनर्जी से मुलाकात कर बंगाल की जनता को कश्मीर आने का न्योता दिया. उन्होंने घाटी को पर्यटकों के लिए सुरक्षित बताया, वहीं ममता बनर्जी ने यह निमंत्रण स्वीकार किया. वहीं दूसरी तरफ, बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कश्मीर जाने से बचने की सलाह दी.
-
न्यूज11 Jul, 202501:36 PM'कोई एक तस्वीर दिखा दो, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को नुकसान हुआ हो...' NSA डोभाल ने दी खुली चुनौती
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NSA अजीत डोभाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में चलाए गए इस ऑपरेशन में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, यहां तक कि एक गिलास भी नहीं टूटा. IIT मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में डोभाल ने ऑपरेशन को स्वदेशी तकनीक और सटीक रणनीति का नतीजा बताते हुए विदेशी मीडिया के झूठे दावों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि 23 मिनट में पूरा हुआ यह मिशन आतंकी ठिकानों को तबाह करने में पूरी तरह सफल रहा.
-
न्यूज11 Jul, 202512:56 PM'75 की उम्र होने पर दूसरे को मौका देना चाहिए...', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कही ये बात, किसे दिया संदेश
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम में कहा कि 75 वर्ष पार करने पर व्यक्ति को जिम्मेदारियां युवाओं को सौंप देनी चाहिए, और इस संदर्भ में उन्होंने वरिष्ठ प्रचारक मोरोपंत पिंगले का उदाहरण दिया. बयान के बाद अटकलें तेज हैं कि यह टिप्पणी इस वर्ष 75 के होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर संकेत करती है, हालांकि संघ या सरकार ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी.
-
न्यूज11 Jul, 202512:01 PMहिमंत सरकार का एक और बड़ा फैसला, प्राइवेट अस्पतालों पर कसी नकेल... बिल जमा हो या न हो, दो घंटे से ज्यादा नहीं रोक सकेंगे शव
असम की हिमंत सरकार ने एक मानवीय और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब राज्य के कोई भी निजी अस्पताल इलाज का बिल बकाया होने पर मरीज का शव दो घंटे से अधिक नहीं रोक सकेगा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे अमानवीय बताते हुए स्पष्ट किया कि मौत की पुष्टि के दो घंटे के भीतर शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा, वरना अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
-
दुनिया11 Jul, 202510:26 AMबस से अगवा कर सुनसान जगह ले गए, फिर 9 लोगों को गोलियों से भूना... पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खौफनाक वारदात
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने बसों को रोककर यात्रियों को अगवा किया और सुनसान इलाके में ले जाकर 9 लोगों को बेरहमी से गोली मार दी. सरकारी प्रवक्ता शाहिद रिंद के मुताबिक यह एक सुनियोजित हमला था, जबकि नाविद आलम ने बताया कि शव रात में बरामद हुए, जिन पर गोलियों के गहरे निशान थे.
-
न्यूज11 Jul, 202509:37 AMखूनी पिता ने बताई टेनिस प्लेयर राधिका की हत्या करने वजह, बोला- लोग देते थे बेटी की कमाई खाने का ताना, इसलिए दिया वारदात को अंजाम
गुरुग्राम के सेक्टर-57 में राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने सभी को चौंका दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस सनसनीखेज वारदात को खुद उसके पिता दीपक यादव ने अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले जमकर बहस हुई और फिर गुस्से में आकर दीपक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पांच फायर किए, जिनमें तीन गोलियां राधिका को लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.